सुपौल, जुलाई 12 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बीते तीन दिनों की बारिश की हल्की फुहार ने ही स्टेट हाइवे की बदहाल स्थिति की पोल खोल दी है। प्रखंड मुख्यालय के कई स्थानों समेत कई पंचायतों के भी सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में इस सड़क की यही स्थिति हो जाती है इस वजह से हादसे का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

बारिश के कारण समस्याएँ पक्की सड़क पर जल जमाव के कारण जान जोखिम में डालकर कई वाहन चालक इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया चालकों को हो रही है। सड़क पर जमा पानी में फिसलन के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को सूचना दी गई है। लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जल जमाव की य...