सुपौल, अगस्त 12 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: प्रखंड मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजनतिरंगा यात्रा की महत्ता प्रखंड मुख्य सड़क पर निकली यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा मुख्यालय गुंजायमान रहा। यात्रा में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मियों के अलावा जनप्रतिनिधि, गणमान्य, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जीविका दीदी, जीविका कर्मी तथा आमजन देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। मध्य विद्यालय छातापुर के एचएम शि...