Supaul News: सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के रंग में रंगा जीवछपुर विद्यालय
सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवछपुर के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा साइकिल रैली निकाली। प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल पर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर कलागोविंदपुर पहुंची। वहां से छात्र-छात्राएं थाना चौक भीमपुर होते हुए पुन: विद्यालय लौटे, जहां रैली का समापन हुआ। प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय भावना मजबूत होती है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने में भी मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.