Supaul News: सुपौल : हरियाली तीज पर मारवाड़ी युवा मंच ने मनाया सिंधारा उत्सव
सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की ओर से मंगलवार को हरियाली तीज के अवसर पर सिंधारा उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। हाई स्कूल रोड में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान रैंपवॉक, हाउजी, म्यूजिकल चेयर, क्विज और डांस प्रतियोगिता समेत कई मनोरंजक गतिविधियां हुईं। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं चाट, भेल, मोमोज और पावभाजी समेत विभिन्न व्यंजनों का भी लोगों ने आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि सिंधारा उत्सव के माध्यम से हरियाली तीज की परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखने के साथ महिलाओं को मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: श्री अग्रसेन महिला : मानसी अग्रवाल हरियाली तीज क्वीन कार्यक्रम में महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.