सुपौल, जुलाई 1 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थानां क्षेत्र के केबला में मंगलवार शाम भीमपुर पुलिस ने कारवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत भीमपुर थानांध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि भीमपुर पंचायत के केबला निवासी वासुदेव मंडल पर बीते 24 अप्रैल को एक व्यक्ति ने मारपीट व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसका वह आरोपी था और फरार चल रहा था। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...