Supaul News: सुपौल : हत्या के प्रयास का आरोपी व तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी जीवछपुर वार्ड 06 निवासी सुमन मुखिया समेत शराब कारोबारी प्रदीप उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों अलग-अलग मामलों में वांछित थे। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भीमपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। हत्या के प्रयास के मामले में सुमन मुखिया की गिरफ्तारी की गई है, जबकि प्रदीप उरांव को शराब कारोबार से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.