Supaul News: सुपौल : सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग
सुपौल, अक्टूबर 2 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। कमलपुर कुनौली पथ पर कई जगहों लोगों के द्वारा सड़क की जमीन अतिक्रमित कर लिये जाने से वाहन चालकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। इस पथ से सटे वार्ड ग्यारह और कुनौली बाजार सहित अन्य स्थानों पर सड़क के किनारे दोनों बगल सड़क किनारे-किनारे अतिक्रमण कर लिया गया है। इतना ही नहीं लोगों द्वारा खुली सड़क पर मुर्गी-मुर्गा, बकरा बकरी सहित अन्य मवेशी के साथ छोटे बच्चों को भी सड़क पर घूमने के लिये छोड़ दिया जाता है। इस पथ पर सफर करने वाले कई वाहन चालकों ने अविलम्ब इस सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.