Supaul News: सुपौल : स्नान के दौरान डूबे किशोर का तीन दिन बाद मिला शव
सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र स्थित घोघररिया घाट पर सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर 10 अगस्त को कोसी नदी में स्नान के दौरान 15 वर्षीय लापता किशोर का शव गुरुवार की सुबह मंगासिहौल गांव के पास कोशी नदी में मिला। लगातार तीन दिनों से ग्रामीण व एनडीआरएफ के टीम द्वारा लापता किशोर की तलाश की जा रही थी। लेकिन तीन दिनों के बाद शव पानी मे तैरता हुआ घटना स्थल से करीब तीन किमी दक्षिण दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। और नदी थानाध्यक्ष सुमित भारती पुलिस बल के साथ पंहुचा शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सुशील मुखिया (15) के नदी में लापता होने को लेकर तीन दिनों से कमरैल पंचायत स्थित सिरखरिया गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता छोटेलाल मुखिया बेसुध पड़े हैं। सुशील के शव मिलने की खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.