Supaul News: सुपौल : स्टार्टअप को बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
सुपौल, अक्टूबर 29 -- स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल की ओर से स्टार्टअप बिहार, उद्योग विभाग, बिहार सरकार की पहल के तहत स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और नवोदित उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो शादाब आजम सिद्दीकी ने सेल की गतिविधियों और उद्यमिता को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्रेडिट गारंटी स्कीम फॉर स्टार्टअप्स (सीजीएसएस) सहित वित्तीय सहायता के विकल्पों की जानकारी दी। रेजरपे की ओर से वेबिनार के माध्यम से डिजिटल भुगतान और वित्तीय प्रबंधन पर प्रस्तुति दी गई। नाबार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.