सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल की ओर से स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम-2026 के तहत नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता एवं नवाचार उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार, बिहार स्टार्टअप नीति-2022 तथा सरकारी एवं संस्थागत सहयोग की जानकारी देना था。

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम में स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो शादाब आजम सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की अवधारणा और पारंपरिक व्यवसाय से इसके अंतर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप का आधार किसी वास्तविक समस्या की पहचान कर उसका नया और प्रभावी समाधान विकसित करना है। उन्होंने बिहार स्टार्टअप नीति-2022 के तहत मिलने वाली सुविधाओं और पेटेंट...