Supaul News: सुपौल : स्कूल निरीक्षण में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर
सुपौल, सितम्बर 10 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार ने गुरुवार को समदा स्थित विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए विद्यालय प्रबंधन को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए अभिभावकों से समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। एसडीएम ने विद्यालय परिसर और कक्षाओं में साफ-सफाई बनाए रखने तथा बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली और निर्धारित मानक के अनुरूप स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को कहा। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : घटती छात्र की उपस्थिति पर एसडीएम की पहल, अब अभिभावकों से आमने-सामने होगा संवाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.