Supaul News: सुपौल : स्कूल के बाहर से बाइक उड़ाने वाला सीसीटीवी से पकड़ाया
सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपौल शहर के आरएसएम पब्लिक स्कूल के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी करने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित सूरज कुमार आरएसएम पब्लिक स्कूल में चतुर्थ वर्गीय कर्मी हैं। उसने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि छह जुलाई को उन्होंने अपनी लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (बीआर-50ए-1619) स्कूल के बाहर खड़ी की थी। छुट्टी के बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच एक युवक बाइक चोरी कर ले जाता दिखाई दिया। सूरज कुमार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की पेन ड्राइव, आरोपी की तस्वीर और बाइक के कागजात उपलब्ध कराए। इसके आधार पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.