सुपौल, सितम्बर 28 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंदौली पंचायत के वार्ड 1 स्थित बैजनाथपुर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परिसर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की नाराजगी स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के दौरान इस तरह नशीले पदार्थ का भंडारण किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बैजनाथपुर स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में प्रतिबंधित कफ सिरप छिपाकर रखा गया है।

पुलिस की कार्रवाई सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने स्कूल परिसर में पहुंचकर कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए दो प्लास्टिक के बोरे बरामद किए गए...