Supaul News: सुपौल : स्कूलों के सामने धड़ल्ले से बिक रहा गुटखा-पान मसाला
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। बिहार सरकार ने पूरे प्रदेश में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद किशनपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला, तंबाकू व सिगरेट की बिक्री बेरोकटोक जारी है। दुकानों पर इन नशीले पदार्थों की बिक्री पहले की तुलना में और बढ़ गई है। खासकर हाई स्कूल और मिडिल स्कूल के आसपास की दुकानों पर खुलेआम गुटखा-पान मसाला बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाले किशोर आसानी से इन नशीले पदार्थों की चपेट में आ रहे हैं। दुकानदारों द्वारा बिना किसी रोक-टोक के बच्चों और युवाओं को भी तंबाकू उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती नहीं की गई तो इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.