Supaul News: सुपौल : सौर सेवा सेतु कैंप में लाभुकों को मिले प्रशस्ति पत्र व सब्सिडी के चेक
सुपौल, अक्टूबर 6 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को विद्युत विभाग की ओर से सौर सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक विद्युत अभियंता आकाश ने की। अतिथियों ने संयुक्त रूप सेफीता काटकर तथा राज्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैंप के दौरान अतिथियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पांच लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, दो लाभुकों को सब्सिडी की राशि के रूप में कुल 98 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान लोगों को सोलर संयंत्र लगाने, योजना के लाभ और आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.