Supaul News: सुपौल : सोशल मीडिया क्रिएटर्स सम्मानित, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील
सुपौल, अक्टूबर 25 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की दीनापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 14 में रविवार को सोशल मीडिया क्रिएटर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया।पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कमलेश मंडल के आवास पर आयोजित समारोह में उनके भतीजे राजा कुमार की ओर से सुपौल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान कमलेश मंडल ने कहा कि सोशल मीडिया क्रिएटर्स की जिम्मेदारी आज के समय में बढ़ गई है। उन्होंने अपील की कि किसी भी खबर या सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर कर ली जाए। भ्रामक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री से बचना चाहिए। समारोह में यदुनंदन मंडल, चंदेश्वरी मंडल, पूर्व समिति सदस्य विनोद मंडल, संजीत कुमार मेहता, हरिनारायण मंडल, दुर्गानंद मंडल, बमबम मंडल सहित ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.