सुपौल, सितम्बर 22 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में सोमवार की रात चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों में घर में सो रहे गृहस्वामी अजय कुमार और उनके परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के अनुसार, रात में खाना खाकर परिवार अलग-अलग कमरों में सो गया था। देर रात चोरों ने परिजनों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और तीसरे कमरे में रखी गोदरेज उखाड़कर घर से आधा किलोमीटर दूर बांसबाड़ी में ले गए। वहां गोदरेज तोड़कर उसमें रखे 1.5 लाख रुपये नकद और करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात डेढ़ भरी सोना व 16 भरी चांदी चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह दरवाजा बंद पाकर परिजनों ने पड़ोसियों को फोन कर बुलाया, जिसके बाद घटना का खुला...