सुपौल, सितम्बर 16 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर को क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसको लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप और तकनीकी संस्थानों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भगवान विश्वकर्मा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए मैथिल पंडित महाकांत झा ने बताया कि पुराणों और उपनिषदों में उन्हें आदि शिल्पी और ज्ञान-विज्ञान का भंडार माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, पुष्पक विमान, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, शिव जी का त्रिशूल और दानवीर कर्ण के कवच-कुंडल जैसे दिव्य अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण उन्होंने ही किया था। पंडित झा ने कहा कि यह पूजा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि श्रम, तकनीक और सृजन के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: देव...