सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नगर परिषद क्षेत्र के झखराही वार्ड संख्या-27 स्थित राम टोला का है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने एक बार फिर शहर में रात्रि गश्त और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद बदमाशों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ा रहा है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत राम कुमार गुप्ता 19 जुलाई को अपने पैतृक गांव फुलवरिया गए थे।

चोरी की घटनाएं घर में ताला लगा होने की जानकारी होने के बावजूद चोरों ने सुनियोजित तरीके से मकान को निशाना बनाया। मंगलवार रात जब वह...