Supaul News: सुपौल : सूने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पीतल की मूर्ति भी ले गए चोर
सुपौल, अक्टूबर 21 -- बंद मकान में चोरी Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के नया नगर वार्ड-14 में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। चोर महंगे कपड़े, साड़ियां, जेवरात, नकदी सहित पूजा स्थल पर रखी भगवान की पीतल की मूर्ति भी ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बभनी वार्ड-4 निवासी कृष्ण मोहन झा ने करीब दो वर्ष पहले सुपौल शहर के नया नगर वार्ड-14 में मकान बनवाया था। पर्व-त्योहार के मौके पर वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चले जाते थे। इसी क्रम में अष्टमी पूजा के दिन किरायेदार पवन कुमार झा सहित अन्य किरायेदार भी अपने परिवार के साथ गांव चले गए थे। मकान बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने रात में ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.