Supaul News: सुपौल : सूखे नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने चलाया जागरूकता अभियान
सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। शराबबंदी के बाद अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते सूखे नशे के चलन ने ग्रामीणों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। स्मैक, इंजेक्शन ड्रग्स, नशीले कैप्सूल और अन्य मादक पदार्थों की गिरफ्त में किशोरों और युवाओं को आते देख अब ग्रामीण स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया जा रहा है।
निगरानी समितियों का गठन ग्रामीणों द्वारा जागरूकता अभियान चलाने के साथ नशे से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी समितियां गठित की जा रही हैं। प्रखंड के कुमयाही गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर 31 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष मिथिलेश मंडल ने बताया कि टीम गांव-गांव जाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही है। ग्रामीणों से नशे से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.