सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र के घीवहा वार्ड 7 के समीप सुरसर नदी में बुधवार को डूबे किशोर का शव लगभग 24 घंटे बाद गुरुवार संध्या बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ गणपतगंज की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान घीवहा वार्ड 8 निवासी अमीर यादव के 13 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी शव बरामदगी के दौरान राजस्व अधिकारी अजमेरी अंसारी, पुअनि डोली रानी, स्थानीय मुखिया गजेंद्र कुमार राम एवं राजस्व कर्मचारी अमित रंजन मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि रविशंकर बुधवार को मवेशी चराने के लिए सुरसर नदी किनारे गया था। इसी दौरान नदी में स्नान कर रहे अपने साथियों को देखकर वह भी नहा...