Supaul News: सुपौल : सुबह से खोइंछा भरने को जुटीं महिलाएं, कई मंदिरों में निशा पूजा का आयोजन
सुपौल, अक्टूबर 18 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ खोइंछा भरने के लिए जुटने लगी। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना, खोइंछा भरने और कुंवारी भोजन कराने का सिलसिला चलता रहा। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की। भगवती के गीतों और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के कुनौली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, हरिपुर चौक के वैष्णवी मंदिर, पुनर्वास हटिया परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, दिघिया ग्राम देवता प्रांगण स्थित दुर्गा मंदिर, पुनर्वास स्थित काली मंदिर और नवका टोला स्थित दुर्गा मंदिर में भी अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.