Supaul News: सुपौल : सुपौल में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन, शाम 4 बजे तक 56.97% मतदान दर्ज
सुपौल, अक्टूबर 23 -- सुपौल में शांतिपूर्ण मतदान Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए शुक्रवार को सुपौल जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। शाम के 4 बजे तक जिले के सभी 13 मतदान केंद्रों पर कुल 56.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए जिले में कुल 9,461 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 7,196 पुरुष और 2,265 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए कुल 12 मूल और 1 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए थे। मूल मतदान केंद्र विभिन्न प्रखंड कार्यालयों और सदर अनुमंडल कार्यालय, सुपौल में स्थापित किए गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.