सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , वीरपुर की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के युवक-युवतियों के लिए 26 से 30 अक्टूबर तक पांच दिवसीय निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत लालमणपट्टी, साहेबान, ढाढ़ा, सतना और कुनौली के विभिन्न विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के सशक्तीकरण और सामाजिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजि...