Supaul News: सुपौल : सीमावर्ती ग्रामीणों के बीच एसएसबी ने बांटी स्वच्छता सामग्री
सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर ने शुक्रवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम (सिविक एक्शन प्रोग्राम) के तहत सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी के कार्यक्षेत्र के जीवंत ग्रामों में हाइजीन एवं सैनिटेशन सामग्री का वितरण किया। कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, संक्रामक बीमारियों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नियमित रूप से हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, घर एवं आसपास के वातावरण को साफ रखने तथा सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच हाइजीन एवं सैनिटेशन सामग्री का वितरण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.