सुपौल, अगस्त 19 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बुधवार को बलुआ बाजार आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि आम जनता और मीडिया दोनों ही मुख्यमंत्री से दूर हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए थे। कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास की सड़कों और गलियों तक पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए थे। इसका असर यह रहा कि मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और कार्यक्रम को करीब से देखने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की कई परतें तैयार की थीं। यह भी पढ़ें- सुपौल : तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे डॉ. जगन्नाथ मिश्रसुरक्षा इंतजाम...