सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 3 स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओम शांति भवन में बुधवार को एक दिवसीय राजयोग मेडिटेशन एवं योग साधना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी बबीता दीदी और माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमार भगवान भाई जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

राजयोग का महत्व ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने अपने संबोधन में राजयोग द्वारा मन की शांति और सकारात्मक चिंतन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजयोग के अभ्यास से तनाव कम होता है और व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी शांत व संतुलित रहता है। उन्होंने राजयोग की विधि समझाते हुए इसे शरीर नहीं, बल्कि चेतन आत्मा समझकर परमात्मा का स्मरण करन...