Supaul News: सुपौल : सिमराही में गणेश महोत्सव, पल्लवी झा के भजनों से गूंजा भक्ति जागरण
सुपौल, सितम्बर 20 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार की रात एक भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरपुर एसडीएम विनय कुमार, समाजसेवी सचिन माधोगडिया, ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, बिन्दा प्रसाद गुप्ता, सानु जायसवाल सहित पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वही, जागरण कार्यक्रम की शुरुआत एक देशभक्ति गीत से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। इसके बाद भगवान गणेश की वंदना और अन्य भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर देवघर से पधारीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.