सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 में शुक्रवार शाम खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान जीवछपुर वार्ड 10 निवासी चंदन मुखिया (42) बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में शौक का माहौल है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार किसान चंदन मुखिया अपने खेत में धान रोपाई के लिए मोटर से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वो मोटर बंद करने के क्रम में वे अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें खेत से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

इलाज एवं परिवार की प्रतिक्रिया इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए छातापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उ...