Supaul News: सुपौल : सिंगल सड़क पर सामान से ओवरलोड टेम्पो, हादसे की आशंका
सुपौल, अक्टूबर 2 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर पंचायत के डहरिया पुल होकर जाने वाली वितरनी नहर के किनारे बनी सिंगल सड़क पर इन दिनों सामान से ओवरलोड टेम्पो का परिचालन लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। टेम्पो चालक क्षमता से अधिक सामान, जिसमें सोन, पटवा सहित अन्य सामग्री लादकर संकरी सड़क पर बेखौफ होकर वाहनों का परिचालन कर रहे हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने के साथ ही एक ओर नहर होने के कारण ओवरलोड टेम्पो के गुजरने के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामने से दूसरा वाहन आने पर स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। अधिक सामान लदे होने के कारण टेम्पो का संतुलन बिगड़ने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों के अनुसार, सामान की अधिक लोडिंग के बावजूद वाहनों का परिचालन लगातार जारी है, लेकिन इस ओर प्रशासन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.