सुपौल, अक्टूबर 15 -- जलजमाव वाले क्षेत्र में मत्स्य संसाधन विकास की योजना Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। सुपौल जिले में मत्स्य संसाधन को बढ़ाने एवं मछली पालन से किसानों की आय में बढ़ोतरी को लेकर विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। इस क्रम में बुधवार को डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने सरायगढ़ प्रखंड अंतर्गत इटहरी राजस्व मौजा में मत्स्य संसाधन के विकास को लेकर योजना पर कार्य करने के संबंध में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। मौके पर डीडीसी ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित किसानों को बताया कि मत्स्य विकास के संबंध में जिले में अपार संभावनाएं हैं। बहुत सारी भूमि पर सालोंभर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। इसलिए इस जलजमाव के क्षेत्र को संसाधन में विकसित किए जाने की आवश्यकता है। इस संबंध में इटहरी के किसानों द्वारा सरकार की ओर से जल प्लावित चौर क्षेत्...