Supaul News: सुपौल : साले को छोड़ने ससुराल गए युवक की हादसे में मौत
सुपौल, जुलाई 7 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। जदिया-त्रिवेणीगंज एनएच हाइवे में तमकुलहा पुल पर सोमवार की रात एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वह तमकुलहा स्थित अपने ससुराल में बाइक से साला को पहुंचा कर रात 10 बजे वापस अपने घर लौट रहा था।
दुर्घटना के समय बताया जाता है कि मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड एक निवासी सुशील शर्मा जब अपने घर लौट रहा था, अचानक बारिश शुरू हो गई। वह अभी ससुराल से महज चंद किलोमीटर ही पहुंचा था कि पुल पर वह हादसे का शिकार हो गया।
घटनास्थल पर प्रतिक्रिया बाद में वहां से गुजर रहे जदिया पंचायत के पूर्व उपमुखिया शैलेन्द्र यादव ने वहां दुर्घटनाग्रस्त बाइक और खून से लथपथ मृतक एक किनारे में पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी वाहन की चपेट में आकर हादसे का श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.