सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय बाजार में सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से आम लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजवाड़ा से डहरिया पुल तक करीब तीन किलोमीटर के मुख्यालय क्षेत्र में सार्वजनिक उपयोग के लिए एक भी सुलभ शौचालय और यूरिनल की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। वहीं हाट-बाजार के दिनों में आसपास के गांवों से हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। शौचालय की सुविधा नहीं होने का सबसे अधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। बाजार में घंटों खरीदारी या अन्य काम से रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर काफी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: थाने के पास चार लाख से बनेगा सामुदायिक शौचालयशौचालय ...