Supaul News: सुपौल : सात माह से आधा मानदेय बकाया, कैसे मनेगा दशहरा
सुपौल, अक्टूबर 12 -- बकाया मानदेय से दशहरा की तैयारी प्रभावित Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। दशहरा 20 अक्टूबर को है। लेकिन बीते सात महीने से आधा मानदेय बकाया रहने के कारण किशनपुर की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए त्योहार की खुशियां फीकी पड़ती दिख रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से मानदेय में अपना हिस्सा दिए जाने के बावजूद राज्य सरकार की राशि नहीं मिलने से उन्हें आधे भुगतान पर ही गुजारा करना पड़ रहा है। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच दशहरा की तैयारी उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र में कुल 202 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 201 केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर 195 सेविकाएं और 177 सहायिकाएं कार्यरत हैं। निर्धारित मानदेय के अनुसार सेविकाओं को प्रतिमाह नौ हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.