Supaul News: सुपौल : साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक
सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बबूजन विशेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना सुपौल के पदाधिकारी महफूज आलम एवं विशाल कुमार ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी डालने समेत विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत विवरण साझा नहीं करना चाहिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के समन्वयक विशिष्ट शिक्षक डॉ रणधीर कुमार राणा ने कहा कि डिजिटल युग में छात्राओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.