सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: भीमनगर, निज प्रतिनिधि। बसंतपुर प्रखंड की भीमनगर पंचायत स्थित सहरसा चौक बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। बसंतपुर सीओ ब्रजेश कुमार सिंह और भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा, फल, चाय सहित अन्य अस्थायी दुकानों को हटाया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी, नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजरकार्यवाही का कारण सड़क की जमीन तक दुकानें बढ़ाकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। सहरसा चौक पर सड़क के दोनों किनारों पर ई-रिक्शा खड़े रहने और दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन तक दुकानें बढ़ा लेने से आवागमन का रास्ता संकरा हो गया था। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने पर अक्सर जाम की स्थिति...