Supaul News: सुपौल : सहयोग शिविर में ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं, 19 आवेदन प्राप्त
सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रतापगंज प्रखंड की भवानीपुर उत्तर पंचायत भवन में दूसरे चरण का सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और आवेदनों को प्राप्त किया गया। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर : 38 सहयोग शिविरों में पहुंचे 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.