Supaul News: सुपौल : सहयोग पोर्टल पर आए आवेदनों का ससमय गुणवत्तापूर्ण करें निष्पादन
सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सोमवारीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी जिलास्तरीय, अनुमंडलस्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस क्रम में न्यायालय वादों, दाखिल-खारिज, कायाकल्प अभियान, जिला जनता दरबार, जन संवाद, राशन कार्ड, एनीमिया अभियान, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी इन्द्रवीर कुमार, एडीएम (आपदा) मो तारिक, एडीएम सच्चिदानंद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.