सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की मानगंज पूर्व पंचायत स्थित वार्ड-10 में रविवार को एक 25 वर्षीय युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शाम को उस वक्त हुई जब उसकी पत्नी खेत से काम कर घर लौटी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पारिवारिक विवाद से तंग मजदूर ने फांसी लगाकर दी जानपति का शव लटकता मिला पति का शव घर के भीतर फंदे से लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव निवासी संजय ऋषिदेव के पुत्र सूरज कुमार ऋषिदेव (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सूरज की शादी मानगंज पूर्व पंचायत के वार्ड-10 निवासी सदा ऋषिदेव की पुत्री आरती कुमारी के साथ हुई थी।धन की मांग पर कहासुनी शादी के बाद से ही सूरज अपने ससुराल में रहकर मज...