सुपौल, अक्टूबर 5 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की लौकहा पंचायत के बहुअरवा गांव के वार्ड 8 निवासी चंदेश्वरी यादव के 12 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार की मौत सर्पदंश से हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चंदेश्वरी यादव की पत्नी कोसी नदी के किनारे पटुआ छुड़ा रही थी। उसका पुत्र सुमन कुमार अपने माता के पास जा रहा था। कोसी नदी किनारे एक जहरीले सर्प ने सुमन कुमार को पैर में काट लिया। सुमन कुमार ने इसकी जानकारी अपनी माता सहित अन्य परिजनों को दिया। इसके बाद सुमन कुमार को कोसी नदी के रास्ते ही निर्मली पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल सुपौल में हालत खराब होने के कारण सुमन कुमार को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया इसके बाद सुमन कुमार की मौत रविवार को शाम में...