सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने शुक्रवार को बरामद शराब मामले में फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी आरोपी सरायगढ़ गांव के वार्ड 13 निवासी राजा यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 102/26 दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। यह जानकारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...