Supaul News: सुपौल : सरकारी स्कूल के बच्चे दे रहे निजी स्कूलों को टक्कर
सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड 5 स्थित प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणीगंज के बच्चे अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सरकारी स्कूलों को लेकर बनी आम धारणा बदल रहे हैं। यहां के बच्चे अंग्रेजी में फर्राटेदार तरीके से अपना परिचय देते हैं। विद्यालय में अनुशासन, नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के नए तौर-तरीकों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विद्यालय में नामांकित बच्चों में करीब 70 प्रतिशत बच्चे दलित समुदाय से हैं। प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी अग्रवाल के नेतृत्व में सीमित सरकारी संसाधनों के बावजूद बच्चों के लिए बेल्ट, टाई और आई-कार्ड की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों द्वारा बच्चों और अभिभावकों से लगातार संपर्क कर उन्हें नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाता है। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.