सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अतिक्रमणकारियों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार कर एवं नगर कर्मियों के माध्यम से अतिक्रमण कारियो को चिन्हित कर नोटिस दिया जा रहा है ।साथ ही 24 घंटे के भीतर सरकारी जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। एसडीएम विनय कुमार की सुंदर एवं स्वच्छ वीरपुर की परिकल्पना अब धीरे-धीरे धरातल पर उतरती दिख रही है। नगर पंचायत की ओर से लगातार चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर गोल चौक, हॉस्पिटल रोड और हटिया चौक जैसे प्रमुख इलाकों में नजर आने लगा है। इन स्थानों पर अतिक्रमण हटने से सड़क...