सुपौल, अगस्त 16 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की मुहिम अब गांवों में उद्यमिता का रूप लेने लगी है। किशनपुर प्रखंड में समर्पण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़ी 9,147 महिलाएं बचत और ऋण के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, किराना, सिलाई-कढ़ाई और छोटे कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। वित्तीय अनुशासन और आजीविका गतिविधियों के विस्तार का असर समिति की वित्तीय स्थिति पर भी दिखा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को करीब 17.34 लाख रुपये का लाभ हुआ है। प्रखंड कार्यालय किशनपुर के सभागार में रविवार को समिति की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम की महत्वपूर्ण चर्चा इसमें पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों, वित्तीय स्थिति, बैंक लिंकेज, सामुदायिक निवेश कोष और...