सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। सुपौल सदर प्रखंड के करिहो पंचायत सरकार भवन में रविवार को आयोजित पंचायत विकास दिवस के मौके पर डीएम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएम सावन कुमार एक-एक कर ग्रामीणों से मिले और सभी की समस्याएं सुनी और विभिन्न विभागों के आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुलभ कराना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने क...