सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित हुए।

बैठक के मुख्य बिंदु बैठक को संबोधित करते हुए बीएसओ अरविंद कुमार ने सबसे पहले सभी विक्रेताओं को पीएम सूर्य घर योजना के तहत लगाए जा रहे सोलर ऊर्जा संयंत्र के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने वैसे राशनकार्ड धारकों, जिन्होंने नया राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है और जिनके आवेदन की इंट्री हो चुकी है, उनके फॉर्म संबंधित विक्रेताओं को उपलब्ध कराते हुए तीन दिनों के अंदर सभी लाभुकों का केवाईसी कराने का निर्देश दिया।

केवाईसी का महत्त्व उन्होंने बताया ...