सुपौल, नवम्बर 28 -- सफाई कर्मियों की मांगों को समर्थन Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर जारी आमरण अनशन को समाजसेवी लव यादव ने अपना नैतिक समर्थन दिया। शुक्रवार को वे डिग्री कॉलेज के समीप अनशन स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन से कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अविलंब समुचित पहल करने की अपील की। बता दें कि नगर परिषद के दर्जनों सफाई कर्मी पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में उचित मानदेय का भुगतान, सरकार के निर्देशानुसार भविष्य निधि (ईपीएफ) की राशि समय पर जमा करना तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सुविधाओं का लाभ देना शामिल है। अनशनकारियों का कहना है...