Supaul News: सुपौल : सड़क पर ही गिरता है नाली का पानी, राहगीर परेशान
सुपौल, नवम्बर 24 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। कमलपुर से कुनौली जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर घरों से निकलने वाला नाली का पानी सीधे सड़क पर बहाया जा रहा है। इससे सड़क की स्थिति खराब हो रही है। वहीं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई घरों का गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है। इससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है। लगातार पानी बहने से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी रहती है। खासकर पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क पर पानी बहने की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.