Supaul News: सुपौल : सड़क के अभाव में 200 लोगों को आवागमन में परेशानी
सुपौल, सितम्बर 22 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। शिवपुरी पंचायत के नरही गांव स्थित वार्ड 3 में सड़क के अभाव में करीब 30 परिवारों के दो सौ लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर एसडीएम को आवेदन देकर मुख्य सड़क से घर तक सड़क निर्माण कराने की मांग की थी।
सड़क का निरीक्षण आवेदन मिलने के बाद एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने सोमवार को स्वयं स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में सड़क नहीं रहने के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती है। मरीजों को चारपाई या अन्य साधनों से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।
अग्निशमन समस्या वहीं सड़क के अभाव में अग्निशमन वाहन के गांव तक पहुंचने में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.